करवाचौथ के चांद का आकाश में साथ देंगे मंगल-शनि और गुरू, होगा ये अनोखा कौतहूल

img
नयी दिल्ली। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि जब हम करवाचौथ का पर्व मना रहे होंगे, तब आसमान में मंगल, शनि और गुरु ग्रह चंद्रमा का साथ देते दिखाई देंगे।
Moon of karvachauth
बुधवार, 04 नवम्बर को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी और शाम को चंद्रदर्शन कर अपना उपवास खोलेंगी।
अगर आपका घर खुले मैदान में नहीं है तो ऊपर उठे चंद्रमा को अपने आंगन से देखने के लिये कुछ समय और लगेगा। करवाचौथ की रात चंद्रमा के पीछे वृषभ राशि तारामंडल को देखा जा सकता है। चंद्रमा का साथ देते आकाश में लाल चमकते मंगल ग्रह के साथ-साथ पश्चिमी दिशा में जाते शनि और गुरु को भी देखा जा सकेगा।
रात्रि 9.15 बजे जब चंद्रमा कुछ ऊपर आ चुका होगा, तब पूर्व में चंद्रमा उदित दिख रहा होगा तो सिर के ठीक ऊपर मंगल होगा एवं पश्चिम में शनि एवं बृहस्पति अस्त होने जा रहे होंगे। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 4 लाख किमी से कुछ अधिक दूरी पर होगा तथा लभगग 90 प्रतिशत चमक के साथ दर्शन देगा।
Related News