मुंबई की 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए युवक ने 19वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

img

मुंबई। देश की उद्योग नगरी मुंबई में एक 60 मंजिला इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इमारत में आग लगने से चारों तरफ कोहराम मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। इसी बीच एक शख्स दहशत में 19वीं मंजिल से कूद गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि इस 30 वर्षीय युवक को तत्काल केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही एक अन्य घायल शख्स को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Fire in building

हालांकि सूचना पाकर तत्काल दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों द्वारा लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक यह आग दोपहर के 12 बजे के आसपास लगी थी।

इसे बुझाने के लिए एक दर्जन से अधिक फायर टेंडर्स, 5 जम्बो टैंकर मौके पर मौजूद हैं। बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 19वीं मंजिल से कूदर मरने वाले शख्स की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया।

Related News