Mathura-Idgah Controversy: माहौल बिगड़ने की आशंका से इन 8 जिलों में पुलिस को किया गया अलर्ट

img

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कृष्ण जन्मभूमि-शादी ईदगाह विवाद में हिंदू संगठनों की तरफ से दाखिल की गई अर्जी को लेकर एक बार फिर विवाद बढ़ने  की आशंका होने लगी है। ऐसे में  सुरक्षा में मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को मथुरा प्रशासन को अडवाइजरी करते हुए हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके बाद ना सिर्फ आगरा-मथुरा बल्कि जोन के 8 जिलों में  अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Mathura Idgah controversy

एडीजी (आगरा जोन) राजीव कृष्ण ने टीओआई ने बताया  कि उन्होंने आगरा जोन के सभी 8 जिलों के लिए निर्देश जारी किया है। इसमें जिसमें मथुरा जिला भी शामिल है। उन्होंने ना सिर्फ विवादित स्थल बल्कि सभी स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। एडीजी ने कहा कि सभी 8 जिलों के पुलिस प्रमुखों को असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने कहा, ”अगर कोई धर्म के नाम पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।”  वहीं मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर का कहना है कि  जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि जिले में ऐसे समय पर सुरक्षा बढ़ाई गई है जब सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की कोर्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा के दिनेश शर्मा की  तरफ से ताजा याचिका दायर की गई है।  याचिका में कहा गया है कि हिंदू होने की वजह से उन्हें ईदगाह में पूजा करने  का अधिकार है क्योंकि यह पहले मंदिर था।

उन्होंने कहा, ”भारतीयसंविधान के अनुसार मुझे पूजा का अधिकार है।” इस मामले को लेकर कुछ अन्य याचिकाएं भी दायर की गई हैं, जिनमें ईदगाह में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की इजाजत मांगी गई है।

Related News