शादरी कराते वक्त मौलवी को हुआ संदेह, चेक किया पैन कार्ड तो उड़ गए उसके होश

img

महराजगंज॥ जनपद की कोल्हुई थाना क्षेत्र में संडे को निकाह (शादी) के दौरान हड़कंप मच गया। मौलवी जब शादी करवा रहे थे तो अरबी के कुछ शब्दों के उच्चारण में दूल्हा लड़खड़ा गया। इससे लोगों को संदेह हुआ। सख्ती से पूछा तो दूल्हे की पोल खुल गई। वो दूसरे धर्म का निकला।

Capture

इस पर बवाल शुरू हो गया। लोगों ने दूल्हे की धुनाई शुरू कर दी। फरार होने की कोशिश पर घरातियों ने कुछ बारातियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक कोल्हुई इलाके की एक लड़की से सिद्धार्थनगर के एक युवक की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

युवक, युवती के घर भी आने-जाने लगा। 2 बरस उपरांत युवती के घरवालों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी। लड़की को लड़के के बारे में सब पता था, लेकिन वो अपने घर वालों को नहीं बताना चाहती थी। लिहाजा उसने लड़के को मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने पर राजी किया।

दोनों ने शादी करने का निर्णय तो ले लिया, मगर दूल्हे ने लॉकडाउन का हवाला देकर सिर्फ 5 बारातियों को ही लाने की बात कही। तय तारीख पर रविवार को पांच लोगों को लेकर शख्स विवाह करने लड़की के घर पहुंचा। निकाह के समय दूल्हा अरबी शब्द बोलने में अटकने लगा। इस पर मौलवी को संदोह हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देगा तो केस दर्ज कर एक्शन लिया जावेगा।

 

Related News