विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती ने किया ये बड़ा ऐलान, गठबंधन को लेकर कही ऐसी बात कि..!

img

उत्तर प्रदेश ।। विधानसभा इलेक्शन का बिगुल बज चुका है, आज चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर से चुनाव होने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने बीएसपी को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा इलेक्शन को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा प्रदेश में पार्टी को किसी भी पार्टी से गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। सभी सीटों पर बीएसपी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इलेक्शन कमीशन द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी करने के तुरंत बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया जाएगा। मिश्रा ने शुक्रवार को बजाज पैलेस में एक कर्यक्रम के दौरान यह बात कही।

पढि़ए-महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का हो गया ऐलान, ये रही पूरी लिस्ट

इसी के साथ उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का कोई नामो निशान नहीं है। आए दिन हत्या, लूटपाट की घटनाएं हो रही है। प्रदेश की महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। वहीं कांग्रेस का अस्तित्व ही खत्म हो चुका है। BJP सरकार की नीतियों से सभी वर्ग दुखी है।

BJP लोगों से झूठे वायदे करके बहकाने का कार्य कर रही है। बीते इलेक्शन में जनता से जो वायदे किए, सत्ता में आने के बाद वायदे पूरे नहीं किए। इस मौके पर हरियाणा के प्रभारी सुरेश कश्यप, नरेश सारण, वकील गुरमुख, सुनील जांगड़ा, सरिता ग्रोवर, धर्मबीर प्रजापत, धर्मबीर वाल्मीकि, महीपाल, महावीर भौरिया, जिलाध्यक्ष सत्यवीर रंगा आदि उपस्थित थे।

फोटो- फाइल

Related News