मर्दों ने पहनी ब्रा, लड़कियां हुईं टॉपलेस, जानें क्यों हुआ सड़कों पर ये हैरतअंगेज विरोध प्रदर्शन

img

विरोध प्रदर्शन होते तो ऐसा- जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 12 जुलाई (आज) को एक हैरतअंगेज विरोध की फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उस समय पुलिस महकमे (police administration) के हाथ-पैर भी फूल गए थे, जब लड़कियां टॉपलेस होकर सड़कों पर निकलीं। वहीं मर्दों ने ब्रा और बिकिनी पहन रखी थी।

topless women

जानकारी के मुताबिक बर्लिन की सड़कों पर सैकड़ों की संख्‍या में उतरे ये लोग जेंडर समानता (Gender Equality) की मांग कर रहे थे। उनका गुस्‍सा पुलिस के उस एक्‍शन को लेकर था, जिसमें एक फ्रांसीसी लड़की को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था।

आपको बता दें कि ये घटना बीते माह की है, किंतु पुलिस के इस एक्‍शन ने महिलाओं के एक बड़े वर्ग को नाराज कर दिया। इसी के चलते प्रदर्शन में शामिल लड़कियों ने अपने बदन पर ‘माय बॉडी, माय च्‍वाइस’ जैसे नारे भी लिखवाए हुए थे।

 

Related News