हरिद्वार घटना को लेकर इन लोगों ने फूंका उत्तराखंड सरकार का पुतला!

img

देहरादून॥ महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के ऋषिकुल काॅलोनी में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में आज BJP सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि BJP शासित प्रदेशों में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों से पूरा देश कलंकित हुआ है।

Display congress Dehradun

गुरुवार को एश्ले हाल पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP सरकार का पुतला दहन भी किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली BJP शासित उत्तराखण्ड में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ना गम्भीर चिन्ता का विषय है, इसकी जितनी निन्दा की जाय कम है।

उन्होंने कहा कि BJP के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है, उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। आज स्थिति यह है कि BJP शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निर्भया फण्ड जो कांग्रेस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित किया गया, परन्तु सात साल बीतने के बावजूद भी इस फण्ड का 2 प्रतिशत से भी कम पैसा महिला सुरक्षा के कामों में खर्च किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में घटी घटना के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह 25 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे से हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यक्रम के बाहर धरना देंगे। आज पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ. विजेन्द्र पाल, डाॅ. प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव शांति रावत, मंजुला तोमर, सोमप्रकाश बाल्मीकि आदि शामिल थे।

 

Related News