जेल में मुख्तार अंसारी को मारने की कोशिश! प्रशासन में मचा हड़कंप

img

यूपी की बांदा जेल से अहम खबर आ रही है। सजायाफ्ता माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मुख्तार ने इल्जाम लगाया था कि उनको धीमा जहर दिया जा रहा हैं।

मुख्तार की सेहत के बारे में न तो जिला प्रशासन, न पुलिस और न ही जेल प्रशासन कुछ कहने की हिम्मत कर रहा है। दो दिन पहले मुख्तार की सुरक्षा को लेकर जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया था। मुख्तार कुछ दिनों से यूरिनरी इन्फेक्शन से पीड़ित थे।

बीती रात्रि मुख्तार को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया क्योंकि वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा। कुछ दिन पहले मुख्तार ने इल्जाम लगाया था कि धीमा जहर दिया जा रहा है। 21 मार्च को उन्होंने अपने वकीलों के जरिए कोर्ट में यह आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया था कि 19 मार्च की रात उन्हें जहर दिया गया था। उन्होंने कहा था कि इससे उनकी तबीयत खराब हो गई है।

इसके बाद कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों की टीम जेल गयी। जांच के बाद उनके खून के नमूने भी लिये गये। इस रिपोर्ट के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गईं। डॉक्टर ने जेल प्रशासन को बताया था कि उपवास के कारण ऐसा हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि भूखा रहने के बाद अचानक ज्यादा खाने से ऐसा होता है।

Related News