img

उत्‍तर प्रदेश॥ यूपी में हिंसक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी में हजरतगंज हाई सिक्योरिटी जोन एवं पुलिस कमिश्नर आवास से थोड़ी कदम दूर शुक्रवार देर रात सपा MLC अमित यादव के फ्लैट में 38 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

हाई सिक्योरिटी जोन में हुई घटना से पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई। फौरन इंस्पेक्टर हजरतगंज से लेकर आलाअफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सपा MLC के भाई सहित चार लोगों को कस्टडी में ले लिया है।

बंदूक देख रहे थे, तभी अचानक चल गई गोली

घटना हजरतगंज स्‍थित लॉ-प्लास में शाहजहांपुर से MLC अमित यादव के फ्लैट की है। इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी पांडेय के अनुसार कमरे में MLC के भाई पंकज यादव रहते हैं। शुक्रवार देर रात फ्लैट में पंकज के अभिन्न मित्र विनय का बर्थ-डे मनाया जा रहा था।

पार्टी में सर्वोदयनगर आजाद नगर निवासी उसका मित्र राकेश रावत सहित 5 लोग थे। इस दौरान यह लोग पिस्टल देख रहे थे। तभी विनय से गोली चली और राकेश (38) के सीने में धंस गई। राकेश खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। उसे फौरन सभी लोग ट्रामा लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र, डीसीपी मध्य सहित उच्चधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने विनय को कस्टडी में ले लिया।