img

नई दिल्ली ।। विश्व जिस वक्त CORONA__VIRUS जैसी बीमारी से जंग लड़ रही है, वहीं इंग्लैंड के लोग एक अद्भुत नजारे को देखकर सहम गए हैं। इंग्लैंड के कैंब्रिजशायर से एक ऐसी तस्वीर समाने आई है, जिसे देखने के बाद डरना लाजमी भी है। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि ये प्लेन है? सुपरमैन है या ​फिर कोई इंलियन विमान है, जो धरती पर आने के बाद अचानक कहीं लापता हो गया। लोगों का ये भी कहना है कि ये प्रलय की निशानियों में से एक है।

खबर के अनुसार, इंग्लैंड के कैंब्रिजशायर में रहने वाले 55 वर्ष के गेर्री अंडरवुड ने सबसे पहले आसमान में इस आग के गोले को देखा था। उन्होंने इस रहस्यमई गोले की फोटो भी ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। गेर्री का दावा है कि उन्होंने इससे पहले भी कई तरह के तारे देखे हैं लेकिन ये नजारा बिल्कुल अनोखा था। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई जलती हुई चीज धरती की तरफ बढ़ रही है।

गेर्री अंडरवुड ने बताया कि आसमान में आग के गोले जैसी दिखने वाली वो चीज धीमे-धीमे धरती की तऱफ आगे बढ़ रही थी। उन्होंने बताया कि उस गोले में आग की एक लम्बी पूंछ जैसी कोई चीज थी, जो धरती के करीब आते ही कुछ ही पल में कहीं गायब हो गई। गेर्री ने बताया कि आसमान में दिखने वाली ये रहस्यमई वस्तु लगभग 10-20 मिनट तक नजर आई। उसके बाद कुछ पेड़ों के पीछे आने के बाद कहीं लापता हो गई। हालांकि अभी तक इस बात का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है कि आखिर ये रहस्यमय चीज क्या थी।

पढ़िए-इस दवा से उठकर खड़ा हो गया CORONA का मरीज, जिंदा रहने की नहीं थी कोई उम्मीद!

--Advertisement--