img

लखनऊ ।। आगमी लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने बसपा के साथ गठबंधन करने का फैसला कर लिया है। तो वहीं कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो भाजपा करारी हार झेलनी पड़ सकती है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावाती ने हमेशा कहा है कि सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन किया जाएगा। तो वही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि भाजपा को रोकने के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने के लिए तैयार हैं। इस कड़ी में कानपुर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सीटों के बंटवारे पर बड़ा खुलासा किया है।

पढ़िए- पूर्व सीएम अखिलेश यादव लोकप्रियता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हैं काफी आगे

उन्होंने कहा कि उन्नाव में एक किशोरी के साथ विधायक और उसके गुर्गे दुष्कर्म करते हैं। पीड़िता थाने, एसपी और डीएम के दरवार पर फरियाद लगाती है। फिर भी उसे इंसाफ नहीं मिलता है। सीएम के आवास पर आत्मदाह के लिए पहुंची पीड़िता को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।

पढ़िए- 2019 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने खोला बड़ा राज, कहा यहां 2 सीएम…

उन्होंने आगे कहा कि 2019 का चुनाव जीतने के बाद गठबंधन के सभी दल एक साथ बैठक करेंगे और सर्वसम्मति से नेता का चुनाव हो जाएगा। समाजवादी लोग कभी सत्ता के लिए नहीं, संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आगे आए हैं।

पढ़िए- शिवपाल ने सपा की जीत और नरेश को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा सपा…और यही काम होता तो अखिलेश…

हमारे नेता जी ने पूरी जिंदगी संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने में लगा दी है। यही काम अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। बसपा के साथ सीटों के बंटवारे पर नरेश उत्तम ने कहा कि दोनों दल के नेता आपस में बैठकर सीटों का बँटवारा कर लेंगे। लोकसभा सीटों को लेकर दोनों
दलों में कोई असहमति नहीं होगी। गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने पर कहा कि इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।

फोटोः फाइल

--Advertisement--