Delhi Metro Alert: अगर आज घर से निकल रहे हैं तो रुकें! राजीव चौक समेत ये 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Metro Alert: अगर आज घर से निकल रहे हैं तो रुकें! राजीव चौक समेत ये 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को कड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशनों को यात्रियों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

DMRC द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश (Entry) और निकास (Exit) को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर ट्रेनों का इंटरचेंज (लाइन बदलने की सुविधा) चालू रहेगा।

बंद रहने वाले 16 मेट्रो स्टेशनों की पूरी सूची

अगर आप आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रभावित स्टेशनों की सूची अवश्य जांच लें-

  1. लोक कल्याण मार्ग

  2. राजीव चौक (केवल इंटरचेंज चालू)

  3. पटेल चौक

  4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग

  5. बाराखम्भा रोड

  6. सुप्रीम कोर्ट

  7. सेवा तीर्थ

  8. जनपथ

  9. मंडी हाउस (केवल इंटरचेंज चालू)

  10. केंद्रीय सचिवालय (केवल इंटरचेंज चालू)

  11. आईटीओ (ITO)

  12. दिल्ली गेट

  13. इंद्रप्रस्थ

  14. खान मार्केट

  15. जोर बाग

  16. शिवाजी स्टेडियम

DMRC का आधिकारिक संदेश: "सुरक्षा कारणों से ये स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले निर्देश तक बंद रहेंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रमुख जंक्शनों पर इंटरचेंज सुविधा बहाल रहेगी।"

लगातार दूसरे दिन यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, घंटों फंसे रहे लोग

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक विवाद के विरोध में जुट रहे प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। इससे पहले बुधवार को भी 16 से अधिक मेट्रो स्टेशन बंद रहे थे, जिससे लगभग आठ घंटे तक हजारों दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, आम यात्रियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

सप्ताह में दूसरी बार हुए इस अचानक बंद के कारण यात्रियों को अपने तय गंतव्य से काफी दूर उतरकर सड़क मार्ग से वापस लौटना पड़ा, जिससे सड़कों पर भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

Latest Posts