NEET Paper Leak: 'किसी को नहीं बख्शेंगे...', राहुल गांधी के आरोपों के बीच PM मोदी का सबसे बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: 'किसी को नहीं बख्शेंगे...', राहुल गांधी के आरोपों के बीच PM मोदी का सबसे बड़ा फैसला

देश भर में नीट (NEET) और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर उबलते जनाक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरकार गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में छात्रों के उग्र प्रदर्शनों और विपक्ष के भारी दबाव के बीच पीएम मोदी ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि पेपर लीक में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मुकदमों का शीघ्र निपटारा करने के लिए विशेष 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' (त्वरित अदालतें) गठित की जाएंगी।

"देश के युवाओं के भविष्य से बढ़कर कुछ भी नहीं"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कड़े संदेश में युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके भविष्य और सपनों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी का बड़ा बयान: "हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है! हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला लिया है। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। जो भी हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"

विपक्ष के हमले और 'चलो संसद' मार्च के बीच आया पीएम का फैसला

प्रधानमंत्री का यह बड़ा आश्वासन ऐसे समय में आया है जब विपक्षी दलों के साथ-साथ छात्र संगठन लगातार सड़कों पर हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में दावा किया था कि पिछले 10 वर्षों में 150 से अधिक पेपर लीक हुए हैं, लेकिन किसी भी दोषी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं दूसरी तरफ, कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई को 'चलो संसद' आंदोलन का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार के सामने तीन मुख्य शर्तें रखी हैं-

  1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा (जिसे छात्रों ने गैर-समझौता योग्य बताया है)।

  2. पीड़ित परिवारों को मुआवजा: NEET पेपर लीक के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा।

  3. FIR की वापसी: शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी मुकदमे तुरंत रद्द किए जाएं।

Latest Posts