Google Map में ऐड हुआ नया फीचर, बतायेगा आपके क्षेत्र में कहां है कोरोना

img

नई दिल्ली 24 सितम्बर यूपी किरण। Google Map ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए एक नया फीचर पेश केया है। इसकी मदद से यह पता चलेगा कि आपके क्षेत्र में कितने कोरोना मरीज हैं।

इस फीचर का नाम COVID लेयर है। यह फीचर Android और IOS दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसमें कोरोना संक्रमितों की जानकारी के साथ- साथ कोरोना से जुड़ा अपडेट भी प्राप्त होगा। यह जानकारी Google Map ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर दी है। यह फीचर इसी हफ्ते रोल- आउट किया जा सकता है।

Related News