लॉकडाउन हटने से पहले आम जनता को मिली राहत की खबर, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आई गिरावट

img

नई दिल्ली॥ लॉकडाउन के बीच घरेलू गैस सिलेण्डर के जनता के लिए अच्छी खबर है। आज यानी 1 मई से बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेण्डर 162.50 रुपए सस्ता हुआ है। आज से ये राजधानी दिल्ली में 581.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसके लिए 744 रुपए चुकाने होते थे।

हालांकि भिन्न-भिन्न प्रदेशों में लागू टैक्स के हिसाब से इस रेट में अंतर आ सकता है। तेल कम्पनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder के दाम की समीक्षा करती हैं।

मुंबई में घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमत 579 रुपए होगी, जबकि पहले इसके लिए 714.50 रुपये देने होते थे। कोलकाता में सिलेंडर के दाम में 190 रुपये की कटौती हुई है। अब यह 584.50 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में घरेलू गैस सिलेण्डर 761.00 की तुलना में 569.50 रुपये में मिलेगा।

पढि़ए-प्रवासी मजदूरों की घर वापसी शुरू हुई, इस राज्य से 24 कोच वाली स्पेशल ट्रेन रवाना

Related News