img

बीते वर्ष अक्टूबर में एक सरकारी स्कूल शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की शिकार 16 वर्षीय नाबालिग ने राजस्थान के जालौर जिले में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि पिछले साल एक परीक्षा केंद्र पर मिले सरकारी स्कूल के शिक्षक ने लड़की के साथ बलात्कार किया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की का शव शुक्रवार रात उसके कमरे से बरामद किया गया, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया।

सहायक उप निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले साल एक परीक्षा केंद्र पर मिले सरकारी स्कूल के शिक्षक ने लड़की के साथ बलात्कार किया था।

उप निरीक्षक ने कहा कि “बीते वर्ष 22 अक्टूबर को, आरोपी ने जालोर जिले के भीनमाल शहर से लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में पुलिस ने उसे बाड़मेर जनपद से बरामद कर लिया और आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत अरेस्ट कर लिया गया। वो फिलहाल जेल में हैं।''

जानकारी के मुताबिक, लड़की के परिवार ने उन्हें बताया कि वह इस सदमे से उबर नहीं पा रही थी और पिछले दो महीने से परेशानी में जी रही थी।

--Advertisement--