img

ठंड के मौसम में कई लोग गाजर बड़े शौक से खाते हैं. हालाँकि, यही गाजर सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकती है। कई लोगों के लिए बहुत ज्यादा गाजर खाना हानिकारक हो सकता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या है उन्हें ज्यादा गाजर नहीं खानी चाहिए। जिन लोगों को नींद की समस्या है उन्हें गाजर के सेवन से परहेज करना चाहिए।

गाजर का पीला भाग गर्म होता है। इसके कारण इसका अधिक सेवन करने से पेट में गर्मी और गले में जलन हो सकती है। ज्यादा गाजर खाने से दांत दर्द की समस्या भी हो सकती है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं यदि अधिक मात्रा में गाजर खाएं तो उनके दूध का स्वाद बदल सकता है।

जानकारी के अनुसार, गाजर ज्यादा खाने से पेट में गर्मी गले में जलन की समस्या हो सकती है। ज्यादा गाजर खाने से दांत में दर्द भी महसूस हो सकता है।

आपको बता दें कि गाजर के सेवन से रतौंधी की दिक्कत ठीक हो सकती है। गाजर में पाया जाने वाला ल्यूटिन और जेक्सैंथिन एंटी-ऑक्सीडेन्ट आंखों को हेल्दी बनाता है। ये दोनों तत्व आंखों के रेटिना और लेंस को सुरक्षित रखते हैं। साथ ही खाली पेट हमें अपनी डाइट में इसको लेना चाहिए।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हमारा संस्थान इसका समर्थन नहीं करता है। 

--Advertisement--