img

विधानसभा क्षेत्र नंबर 43 में इन दिनों राजनीति की चर्चा सुनने को मिल रही है। कल कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बिलाईगढ़ के मुख्य मार्ग पर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कर चुनाव की शुरुआत किया। कांग्रेस प्रत्याशी कविता लहरे का कहना है क्षेत्र की जनता 02:00 बजे रात को भी मदद मांगे तो उनकी सहयोग और सेवा के लिए रात दो बजे भी तत्पर खड़ी रहेंगी।

सारंगढ बिलाईगढ़ जिला का हाई प्रोफाइल सीट बिलाईगढ़ को माना जाता है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी ने कविता लहरे को उम्मीदवार बनाया है जो वर्तमान में बलौदाबाजार जिला पंचायत की सभापति भी है। अपने जिला पंचायत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य की है। क्षेत्र की जनता भलीभांति उनके विकास कार्य को जानती है। अब पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशी बना दिया है। कुछ दिन पहले तक कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता कविता से नाराज थे किन्तु अब कविता ने सभी की नाराजगी दूर करते हुए सबको मना लिया है। बिलाईगढ़ की बेटी ने सबका मन मोह लिया। अपनी मधुर वाणी से कार्यकर्ताओं को मनाने में सफल रही।

बात करें समर्थकों की तो जहां पर भी कविता प्राण जनसंपर्क के लिए पहुंच रही है। उनके समर्थकों और चाहने वालों का खूब भीड़ दिख रही। 

--Advertisement--