सीरिया में 30 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा हाहाकार, कई लोग गंभीर रूप से घायल

img

नई दिल्ली. सीरिया में एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें ईंधन भरा टैंकर दो बसों से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि पल भर में हादसे में 30 लोगों की जान चली गई। इस घटना से बवाल मच गया।

खबर के अनुसार, एक्सीडेंट राजधानी दमिश्क में दमिश्क-हॉम्स हाईवे पर बगदाद पुल के नजदीक हुआ। हादसे की चपेट में कई कारें और अन्य वाहन भी आ गए। अफसरों ने कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है इनमें से कई की हालत नाजुक है। एक्सीडेंट के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

सीरिया की मुश्किलें वैसे ही समाप्त होने का नाम नहीं ले रही। 2011 में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से ही वहां बेहद तबाही और बर्बादी हुई है। भारी संख्या में लोग बेघर भी हुए हैं। 50 लाख से अधिक सीरियाई लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ा है। ऐसे में ये एक्सीडेंट एक सदमे से कम नहीं, जिसमें मरने वालों की संख्या ३० है जो बढ़ सकती है। कुछ गम्भीर घायल है, जिनका उपचार चल रहा है।

पढ़िए-SARS का इलाज खोजने वाले डॉक्टर का दावा, कोरोना वायरस को इस साल खत्म करना मुश्किल

Related News