पाकिस्तान ने इन 2 जगहों पर की भारी गोलीबारी, एक जवान शहीद

img

नई दिल्ली॥ पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह भी पुंछ तथा राजौरी जिले में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

army

भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सेक्टर तथा राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे।

पढि़एःभारत-चीन संबंध निर्णायक मोड़ पर, संभल कर बढ़ाने होंगे कदम : मनमोहन सिंह

पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी।

Related News