यहां पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, की भारी गोलीबारी

img

पुंछ, 17 सितम्बर, यूपी किरण पुंछ जिले के बालाकोट तथा मेढर सेक्टर में गुरुवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार सुबह बालाकोट तथा मेढर सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी।

इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Related News