भारतीयों के उड़ गए होश- अपनों से ज्यादा पीएम मोदी से खुश हैं चीन के नागरिक, जानें क्यों

img

नई दिल्ली॥ देश के 14वें पीएम मोदी की लोकप्रियता सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि अन्य मुल्कों में भी बढ़ती जा रही है। यहां तक कि चीन में भी बड़ी संख्या में चीनी नागिरक उनके मुरीद हैं।

PM MODI

गलवान झड़प के बाद चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स द्वारा किये गए एक शोध में ये बात सामने आई है कि अधिकांश चीनी अपने नेताओं से अधिक प्रधानमंत्री मोदी की कार्यप्रणाली से खुश हैं। रिसर्च के अनुसार, करीबन 50 % चीनी नागरिक बीजिंग के अनुकूल प्रभाव रखते हैं, जबकि 50 फीसदी लोगों ने भारत की मोदी सरकार की सराहना की है।

करीबन 70% मानते हैं कि भारत में चीन विरोधी भावना बहुत अधिक हो गई है। वहीं, 30% से ज्यादा लोगों को लगता है कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा। सर्वेक्षण में शामिल नौ फीसदी लोगों का मानना है कि हिंदुस्तान-चीन के संबंधों में सुधार अल्पावधि के लिए होगा, जबकि 25 प्रतिशत के मुताबिक, दोनों देशों के संबंध बहुत वक्त तक मजबूत बने रहेंगे।

 

Related News