पटना ।। दिवाली के बाद देशभर में छठ की तैयारियां शुरू हो गई है। यूपी के पूर्वांचल, बिहार और झारखंड में इस त्योहार के व्रत का काफी महत्व है। छठ के मौके पर यूट्यूब पर इस त्योहार से जुड़े कई गाने ट्रेंड कर रहे हैं। छठ के मौके पर पीएम मोदी पर बना एक ऐसा ही गाना वायरल हो रहा है।
छठ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी पर खास गाना बनाया गया है। इस गाने के बोल हैं- छठी मइया होई जा सहइया…देसवा के होई कल्याण…धइलें नरेंद्र मोदी माथे दऊरवा…फिर से बनइहा परधान…। इसका मतलब है- अगर छठी मइया सहायक हो जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा।
पढ़िए- 2019 से पहले मोदी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, इस मेगा प्रोजेक्ट के बारे में जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप
गाने के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने की प्रार्थना की जा रही है। इस गाने में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने को सात लाख 66 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।




