मैदान पर गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले अभिषेक शर्मा अचानक पहुंचे अमृतसर, सचखंड हरमंदिर साहिब में झुकाया सिर

मैदान पर गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले अभिषेक शर्मा अचानक पहुंचे अमृतसर, सचखंड हरमंदिर साहिब में झुकाया सिर

दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर पर टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। पवित्र सरोवर की परिक्रमा करने के बाद उन्होंने दरबार साहिब में शीश झुकाकर गुरु साहिब का पावन आशीर्वाद लिया। इस दौरान युवा क्रिकेटर ने पूरी श्रद्धा के साथ अरदास करते हुए समस्त मानवता की सुख-समृद्धि, शांति और सरबत के भले की मंगलकामना की।

स्वर्ण मंदिर परिसर में कुछ समय बिताने और आत्मिक शांति महसूस करने के बाद अभिषेक शर्मा गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद (शहीदां साहिब) भी गए। वहां भी उन्होंने पूरी आस्था के साथ मत्था टेका और नमन किया।

उल्लेखनीय है कि बंदी छोड़ दिवस और दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में इस समय अमृतसर के श्री दरबार साहिब में अद्भुत धार्मिक रौनक और अलौकिक छटा बिखरी हुई है। देश-विदेश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक दिन गुरु घर में हाजिरी भरने और पावन दीपोत्सव का साक्षी बनने के लिए पवित्र नगरी पहुंच रहे हैं।