अमृतसर में विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद! 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, 16 अत्याधुनिक पिस्तौलें जब्त

अमृतसर में विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद! 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, 16 अत्याधुनिक पिस्तौलें जब्त

पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस बड़े ऑपरेशन में दो नाबालिगों समेत कुल चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए बालिग आरोपियों में तरनतारन के नौशहरा ढाला गांव का अनमोल सिंह उर्फ मोहला (19) और चेला गांव का हरदीप सिंह उर्फ शिव (18) शामिल हैं।

पुलिस ने तस्करों के पास से 3 ग्लॉक 9एमएम, चीनी .30 बोर, एक्स-शॉट, पीएक्स-5 स्टॉर्म सहित कुल 16 घातक हथियार, 7 जिंदा कारतूस और एक एक्टिवा स्कूटर जब्त किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी विदेश में बैठे एक आका के सीधे संपर्क में थे, जो पंजाब में आपराधिक गुटों को हथियारों की खेप सप्लाई करवा रहा था।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने इस लोकल इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने पहली पुख्ता कार्रवाई कैंट थाना क्षेत्र में की, जहां एक्टिवा सवार एक नाबालिग को रोककर 6 पिस्तौल बरामद की गईं। वहीं दूसरे बड़े ऑपरेशन में गेट हकीमा थाना पुलिस ने अनमोल और एक अन्य नाबालिग को 5 पिस्तौलों के साथ दबोचा। सख्ती से हुई पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर इनके साथी हरदीप को भी गिरफ्तार कर 5 और हथियार बरामद किए गए। पुलिस अब इस पूरे विदेशी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने के लिए गहराई से जांच कर रही है ताकि सीमा पार से हो रही हथियारों की इस तस्करी की पूरी चेन को ध्वस्त किया जा सके।