img

फातिमा बनने के बाद अंजू पूरी तरह से पाकिस्तान के रंग में रंग चुकी हैं। पाकिस्तान की आजादी उसकी आजादी बन चुकी है। आतंक के मामले में भी अब अंजू को अमन चैन दिख रहा है।

यहां तक कि जिस सरहद के कारण वो हिंदुस्तान में आतंक के साए से महफूज रहे, उसे आज वही सरहद फिजूल लग रही है। दरअसल अंजू के दो वीडियो सामने आए हैं। 1 में वो पाकिस्तान के यौमे आजादी का जश्न मनाते हुए दिख रही हैं। अंजू ने यहां नसरल्ला के साथ मिलकर पाकिस्तान की आजादी की खुशी मनाई है। वो भी केक काटकर।

अंजू यानी फातिमा को पाकिस्तान में सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किया जा रहा है। अब इसे आईएसआई का जंगल कहें या फेसबुकिया दीवानगी। इतनी खुशी के साथ शायद ही अंजू ने भारत का स्वतंत्रता दिवस कभी मनाया होगा।

वहीं अंजू का एक और वीडियो सामने आया है जो कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इस दूसरे वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि मीडिया से बात कर रही है। अंजू के साथ नसरुल्ला भी मौजूद है। इस वीडियो में जो अंजू दावा कर रही है उसे भारत सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। अंजू खुल्लम खुल्ला कह रही है कि वो जल्द भारत लौटेगी और इस बार अकेले नहीं नसरुल्ला भी उसके साथ आएगा। 

--Advertisement--