img

यूपी के कानपुर देहात से लव मैरिज का एक ऐसा हैरत अंगेज मामला सामने आया जिसे जिसने भी सुना वो बस हैरान रह गया।

दरअसल यहां थाने में एक लड़का लड़की शादी करने पहुंचे मगर ये कोई आम युगल नहीं था। लड़का खुद फौज में था। जी हां ठीक पढ़ा आपने.. दूल्हा फौजी है और पुलिस के पास अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की गुहार लेकर पहुंचा था।

विवाह में पुलिस कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ वर्दी धारी बाराती बन गए तो कुछ पुलिस अफसर घराती। जिनकी मौजूदगी में फौजी प्रेमी और प्रेमिका ने साथ जीने मरने की कसम खाई।

फिर शादी कर के दोनों खुशी खुशी चले गए और तो और यहां पुलिस ने जमानों से नहीं मान रहे परिजनों को भी थाने बुलाया और समझा-बुझाकर शादी के लिए मना लिया। 

--Advertisement--