img

Rajasthan News: भरतपुर रेंज के डीग जनपद के कामां थाना क्षेत्र में भुडाका गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां धारदार हथियार से मां और बेटी की हत्या कर दी गई। मृतक मां की पहचान भौता देवी (35) और उसकी बेटी नेहा (17) के रूप में हुई है।

भौता देवी हाल ही में अपने जेठ की हत्या के इल्जाम में जेल से बेल पर बाहर आई थी। उसकी पति की मृत्यु 2014 में हो गई थी, और उसके बाद से वह अपनी बेटी के साथ गांव में रह रही थी। बीती रात कुछ लोग भौता देवी के घर में घुस गए और लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भौता देवी घायल हो गई।

भौता देवी ने जोर-जोर से चिल्लाई जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग भौता देवी को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना की जाँच जारी है और शवों को कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

पुरानी रंजिश के पीछे ये सारी वारदात हुई। भौता देवी के पति की मृत्यु के बाद, उसके भाई के साले भूपेंद्र गुर्जर का घर में आना-जाना शुरू हो गया था। भौता देवी के जेठ घनश्याम गुर्जर ने इस पर आपत्ति जताई थी। इससे परेशान होकर भौता देवी ने अपने भाई के साले भूपेंद्र गुर्जर के साथ मिलकर अपने जेठ की हत्या की साजिश रची थी, जो 11 जुलाई 2023 को हुई थी।