img

फ्रांस दंगों की आग से जल उठा है। पुलिस गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद फ्रांस पिछले कई दिनों से दंगों की आग में जल रहा है। इसको लेकर फ्रांस में जगह जगह विरोध प्रदर्शन हुए। कई जगह आगजनी की घटनाएं हुई। फ्रांस में अब तक हजारों दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन फ्रांस में आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। फ्रांस में दंगों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी वहां पहुंचने वाले हैं।

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा इसी हफ्ते शुरू होने वाली है। पीएम मोदी 14 जुलाई को पैरिस में आयोजित होने वाली वार्षिक बैस्टिल डे परेड में विशेष अतिथि होंगे। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे से ठीक पहले एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर पाकिस्तान खेल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी के दौरे से ठीक पहले फ्रांस ने अपने देश में पाकिस्तानियों की एंट्री बैन कर दी है। मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले फ्रांस में पाकिस्तान के लिए दरवाजे बंद कर दिए गए।

पाकिस्तानी मीडिया में ऐसा हल्ला है कि फ्रांस ने पाकिस्तानियों पर बैन लगा दिया। दावा किया जा रहा है कि फ्रांस भी दंगों का बदला पाकिस्तानियों से लिया और नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकारों ने दावा किया है कि दंगों के बीच फ्रांस ने पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बंद कर दी गई है। 

--Advertisement--