इस कंपनी को खरीदकर रिलायंस ने बचाई हजारों कर्मचारियों की रोजी-रोटी, जानकर उड़ जाएंगे होश

img

नई दिल्ली॥ हजारों करोड़ रुपए के उधारी में डूबी तथा दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस रिटेल ने खरीदकर कोविड-19 महामारी के इस संकटकाल में हजारों कर्मचारियों की आजीविका छिनने से बचाई है।

mukesh ambani

मुकेश अम्बानी की रिलायंस रिटेल ने शनिवार को 24,713 करोड़ में फ्यूचर ग्रुप का अधिग्रहण कर लिया। फ्यूचर ग्रुप में Big Bazaar, ईजीडे जैसी ऋंखला में हजारों लोग की रोजी-रोटी जुड़ी थी। इसके अलावा किशोर बियानी के इस खुदरा कारोबार की आपूर्ति श्रंखला से भी हजारों लोगों का रोजगार अप्रत्यक्ष रुप से जुड़ा है। कर्ज नहीं चुका पाने की हालात में कम्पनी पर ताला लगने की आशंका दिनोंदिन गहराती जा रही थी।

फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक ने पहला स्टोर पैंटालून के नाम से खोला था

  • सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी ने पहला स्टोर पैंटालून के नाम से खोला था।
  • तब किसी ने नही सोचा था कि किशोर बियानी को खुदरा क्षेत्र के ‘ धर्म पिता ‘ के रुप में पहचान बना लेने के 33 वर्ष बाद उनका यह साम्राज्य कर्ज के इतने बड़े बोझ के नीचे दबकर और उस ऋण का ब्याज चुकाने में भी असमर्थ हो जाएगा।
  • कम्पनी भुगतान में चूक करने लगी थी।
  • फ्यूचर ग्रुप पर कर्ज का संकट इतना विकट था कि उसे इस बात से समझा जा सकता है।
  • कि कम्पनी को विदेशी बॉंड्स पर ही 100 करोड़ के ब्याज की अदायगी करनी थी जिसे कम्पनी छूट अवधि खत्म होने के आखिरी दिन ही चुका सकी थी।
  • कार्यकर्ताओं को भी अपनी नौकरी की चिंता सता रही थी
  • कोरोना ने कम्पनी की वित्तीय हालत को और खस्ताहाल कर दिया था।
  • लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर स्टोर्स को बंद करना पड़ा।
  • फ्यूचर ग्रुप के सभी तरह के स्टोर्स की संख्या 1650 से भी अधिक है।
  • और हजारों जहां प्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिला था।
  • वहीं लाखों लोगों की आजीविका इससे अप्रत्क्ष रूप से भी जुड़ी थी।
  • कर्ज बढ़ने से कम्पनी के डूबने के खतरे के बीच कर्मचारियों को भी अपनी नौकरी की चिंता सता रही थी।
  • रिलायंस रिटेल के निवेश ने कम्पनी को उसके दुर्दिनों से उबार लिया है।
  • सवाल यह है कि अधिग्रहण के बाद फ्यूचर ग्रुप के Big Bazaar और अन्य ब्रांड्स का क्या होगा।
  • क्या उनका नाम भी बदल दिया जाएगा।
  • इसका जवाब खुद रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने दिया है।
  • सौदे पर खुशी जाहिर करते हुए ईशा अंबानी ने कहा, “फ्यूचर ग्रुप के प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ-साथ उसके व्यावसायिक ईको सिस्टम को संरक्षित करने में हमें प्रसन्नता होगी।

उपभोक्ताओं के लिए Big Bazaar में कुछ भी नहीं बदलेगा

  • देश में आधुनिक रिटेल के विकास में ये अहम भूमिका निभाएगा।
  • हमें आशा है कि छोटे व्यापारियों, किराना स्टोर्स और बड़े उपभोक्ता ब्रांडों की सहभागिता के दम पर खुदरा क्षेत्र में विकास की गति बनी रहेगी।
  • हम देश भर में अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
  • शहरी ग्राहकों के लिए Big Bazaar वर्षों से रोजमर्रा के सामान की पूर्ति का केंद्र रहा है।
  • Big Bazaar सरीखी श्रंखला में रिलायंस रिटेल का पेशेवर रवैया जरूर देखने को मिल सकता है।
  • ईशा अंबानी के बयान के बाद यह तो तय है कि रिलायंस Big Bazaar की रीब्रांडिंग नहीं करने जा रहा।
  • इसलिए ग्राहकों के लिए Big Bazaar में कुछ भी नहीं बदलेगा।
Related News