नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। साथ ही राहत की बात ये भी है कि नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में कोविड (Relief From Corona) के नए मामले अब 5 हजार से नीचे आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4912 नए केस सामने आये। एक्टिव केसों की संख्या में भी 845 केस की गिरावट रिकॉर्ड की गई। वर्तमान समय में देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44,436 हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 4,912 नए कोरोना (Relief From Corona) केस मिलने के बाद अब कोविड के कुल केसों की संख्या 4,45,63,337 के स्तर पर पहुंच गई हैं। वहीं, आज मौत के आंकड़ों में इजाफा देखा गया। आज 38 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा हैं कि केरल द्वारा बाद में 19 लोगों की मौत का आंकड़ा जुड़ने से यह इजाफा हुआ है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,383 नए मामले रिकार्ड किये गए, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,58,425 हो गई थी। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,342 से घटकर 45,281 रह गई थी। देश में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में बीस लोगों की मौत हुई थी। (Relief From Corona)
Dead Body: शव के साथ डेढ़ साल: सूखी लाश और अकड़ गईं हड्डियां, फिर भी मां-बाप बोले- बेटा जिन्दा है
Bulldozer Action: लड़की से छेड़खानी कर वीडियो वालों की निकली हेकड़ी, बुलडोजर देखते ही किया सरेंडर
_364964651_100x75.png)
_1191270169_100x75.png)
_338374105_100x75.png)
_1509280816_100x75.png)
_373325727_100x75.png)