img

पुलिस की गोलीबारी में एक किशोर की हत्या के बाद से फ्रांस लगातार जल रहा है। शुक्रवार की रात भी फ्रांस में अशांति से भरी रही जिस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तमाम इमारतों को पुलिस की तमाम गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। तमाम दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। प्रदर्शनकारियों ने देश की तमाम बैंकों को लूटा भी है।

स्कूलों और शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी में आग लगा दी गई है। 800 से ज्यादा लोगों को करीब 875 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 200 से अधिक पुलिसकर्मी इन तमाम दंगों में घायल हुए हैं। फ्रांस के तमाम वीडियो इस बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दंगाई मार्सेल शहर की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी में आग लगाते देखे जा रहे हैं। फुटेज में इमारत के भीतर आग की लपटों को देखा जा सकता है। इसे ज्ञान, संस्कृति और सामुदायिक संस्थान दोनों का नुकसान माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी निंदा की है। इसे बड़ा नुकसान बताते हुए इन प्रदर्शनों पर गहरी चिंता जाहिर की है। लेकिन इतना सब बवाल हो रहा है। दरअसल, पेरिस के एक उपनगर में नाहेल नाम के एक युवक को मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी। ट्रैफिक पुलिस पर रुकने से इनकार कर दिया था और गाड़ी चलाकर भागने लगा।

इसी बीच पुलिस ने उसे गोली मार दी। उपनगर से सामने आई फुटेज के अनुसार जलते हुए मलबे के बीच में एक दीवार पर नाहल के लिए बदला सा पेंट से लिखा हुआ दिखाई दिया। एक बैंक को भी आग लगा दी गई। नाहेल की याद में आयोजित मार्च के हिंसक हो जाने के बाद पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। 

--Advertisement--