DC से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा एक और करारा झटका, जानकर हर कोई रह गया हैरान

img

कल के मैच में दिल्ली से हारने के बाद रोहित शर्मा एक और तगड़ा झटका लगा है। IPL 2021 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

rohit sharma

IPL की ओर से कहा गया कि 20 अप्रैल को चेन्नई में DC के विरूद्ध मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह उनकी टीम का IPL की आचार संहिता के अंतर्गत न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित सीजन का पहला अपराध था, इसलिए , रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ज्ञात करा दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2021 के 13वें मैच में मुंबई को 6 विकेट से हराकर चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) व ललित यादव (नाबाद 22)की बेहतरीन पारियों की बदौलत 19.1ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर जीत हासिल की।

Related News