Russia-Ukraine War: पीएम मोदी आज यूक्रेनी राष्ट्रपति से करेंगे बातचीत

img

Russia-Ukraine War: यूक्रेन वर्तमान में युद्ध की आग में झुसल रहा है। रूसी फौज के आक्रमण 12 दिन से जारी हैं और इस दौरान भारी तबाही हुई है और लगभग 15 लाख लोगों को पड़ोंसी देशों की शरण लेनी पड़ी है। भारत के पीएम मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की से फोन पर बात करने वाले हैं।

Russia-Ukraine War modi and zelensky
Russia-Ukraine War

भारत सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने बातचीत के वक्त के बारे में कुछ नहीं बताया। यूक्रेनी प्रेसिडेंट पहले ही भारत से अपील कर चुके हैं कि वह रूस से बात करें और हमले (Russia-Ukraine War) रोकने में सहायता करें। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के प्रेसिडेंट पुतिन से फोन पर बात की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन (Russia-Ukraine War) में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए पुतिन से चर्चा की। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन की सेना पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से कहा कि यूक्रेनी सेना ने वहां मौजूद भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें मानव शील्ड के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ यूक्रेन की सेना भारतीयों को रूसी क्षेत्र में जाने से रोक रही है।

भारत यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने में लगा हुआ है। इसके लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है।

Russia-Ukraine War: इस चीज पर होगा यूक्रेन-रूस जंग का असर, महंगी होंगी चीजें

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग पर इंडिया के रुख पर पहली बार बोला US

Related News