
हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार कुछ लोग हिन्दी पंचांग के सहारे अपने शुभकार्य की शुरुआत करते हैं, जैसा की आज मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि हैं। आज 10 जुलाई 2021 और दिन शनिवार हैं।
आज से शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो गया हैं, इस पक्ष में देवशयनी एकादशी आएगी। इसके साथ ही चतुर्मास का प्रारंभ होगा। आज शनिवार के दिन आपको न्याय के देवता शनि देव और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। शनि देव की कृपा से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव में कमी आती है।
आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही हैं।
आज का पंचांग-
दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की अमावस्या।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 06 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा पुनर्वसु नक्षत्र 25 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र व्याघात योग 16 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग मिथुन में चंद्रमा 18 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क में।
सूर्योदय और सूर्यास्त-
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 31 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त-
आज के दिन चंद्रोदय को कोई समय प्राप्त नहीं हो रहा है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 07 बजकर 54 मिनट पर है।
आज का शुभ समय-
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
--Advertisement--