उत्तर प्रदेश की वो सीट, जहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिली थी करारी हार

img

यूपी॥ 2022 में इलेक्शन होने हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पार्टी और सत्ता से दूर सियासी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को विधानसभा इलेक्शन में वीआईपी सीट से उतारने का मन बनाया है।

State President Swatantra Dev Singh

ऐसा बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती हैं।

तो वहीं अगर बात जालौन विधानसभा की करें तो 2012 के इलेक्शन में प्रदेश अध्यक्ष ने यहां की कालपी सीट से सियासी ताल ठोकी थी मगर वो चौथे नंबर पर रहे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वैसे तो मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले हैं मगर वर्षों पहले अपने बड़े भाई की सरपरस्ती में पढ़ाई के लिए कालपी में ऐसे दाखिल हुए कि कुछ ही सालों में वो जालौन के होकर रह गए।

बुंदेलखंड की कितनी सीटों पर भाजपा को मिला था प्रचंड बहुमत

कई वर्षों से सूखे और पिछड़े बुंदेलखंड में सन् 2017 के इलेक्शनों में यहां की 19 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली थी। इसके बाद पार्टी ने बुंदेलखंड में विकास की आधारशिला रखी। परिणमास्वरूप 19 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के झांसी और महोबा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

Related News