04 सितम्बर 2020 राशिफल: इन राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी, दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है

img

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों मे सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृष: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। विवाद को न बढ़ाए। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आपको सफल बनाएगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चल या अचल सपंत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धन हानि की आशंका है, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रह्वहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें एवं छूत के रोगों से बचें।

मीन: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का योग है।

Related News