12 सितम्बर 2020 राशिफल: इन राशि वालों के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

img

मेष: गुरु मार्गी होने से आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

rashifal 31 may

वृष: गुरु के मार्गी होने से शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। घर के कामों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन: कुछ पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता और धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।

सिंह: गुरु के मार्गी होने से संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: गुरु के मार्गी होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: गुरु के मार्गी होने से किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। विरोधी परास्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: गुरु के मार्गी होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: गुरु का मार्गी होना सुखद होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: गुरु का मार्गी होना पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।

Related News