img

नई दिल्ली ।। दिल्ली भाजपा ने नई कार्यकारिणी गठित कर दी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा में आऩे वाली शाजिया इल्मी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों में कुल 35 लोगों की सूची में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, नौ मंत्री और पांच प्रवक्ता शामिल हैं।

शाजिया इल्मी सहित आठ को दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि अल्पसंख्यक मोर्चा व असंगठित मजदूर मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा नहीं हुई है।

उपाध्यक्ष बनाए जाने वालों में शाजिया इल्मी, जयप्रकाश, शिखा राय, मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, कमलजीत सहरावत, राजीव बब्बर, सरदार कुलवंत सिंह बाठ शामिल हैं।

महामंत्री के रूप में कुलदीप सिंह चहल, रविंद्र गुप्ता, राजेश भाटिया। इसके अलावा सिद्धार्थन को महामंत्री संगठन, विष्णु मित्तल को कोषाध्यक्ष, गजेंद्र यादव, विक्रम बिधूड़ी, सत्येंद्र सिंह, शोभा उपाध्याय, प्रीति अग्रवाल, गुंजन नरूला, राजेश लावड़िया, पवन मोंगा, मीनाक्षी को नियुक्त किया गया है।

वहीं अमन सिन्हा, अश्विनी उपाध्याय, नूपुर शर्मा, हरीश खुराना, नवीन कुमार, अशोक गोयल को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश सचदेवा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

फोटोः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ शाजिया इल्मी।

--Advertisement--