शरीर से बड़ी थी खोपड़ी, 25 करोड़ बरस पहले पृथ्वी पर राज करता था ये प्राणी

img

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में एक इंसान से बड़ी खोपड़ी मिली है। इसकी लम्बान 6.6 फीट है। इसका साइज 20 मीटर (65.6 फीट) बताया गया है। यह जीव 24.6 करोड़ साल पहले का बताया जा रहा।

 skull larger than human body

नेवादा में खोजकर्ताओं ने एक समुद्री सरीसृप की एक नई नसल की खोज की है। जिसकी एक बहुत बड़ी खोपड़ी है, जो इंसानी शरीर के साइज के बराबर है। बताया जा रहा है कि यह जीव लगभग 25 करोड़ साल पहले समुद्र में पाया जाता था।

धरती पर सबसे पहले कब्जा करने वाला प्राणी

आपको बता दें कि इस प्राणी की खोपड़ी के जरिए खोजकर्ताओं ने चौंकाने वाला अनुमान लगाया है। उनका मानना है कि ये खतरनाक जीव उस जीव का प्रतिनिधि हो सकता है, जिसने पहली मर्तबा धरती पर अपना कब्जा जमाया था। साइंटिस्टों ने सिंबोस्पोंडिलस यंगोरम नाम के जलीय सरीसृप की एक नई नसल के प्राचीन जीवाश्म पाए हैं, जो डायनासोर के दौर के शुरुआती चरणों के हैं।

Related News