
उत्तर प्रदेश॥ उ0प्र0 के संभल जिले में सपा नेता और उसके बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये मर्डर गांव में बन रही एक सड़क को लेकर हुए झगड़े पर की गई है। मर्डर की इस घटना का लाइव वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है। आरोपी हमला करने के बाद भाग निकले।
मामला संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र का है। यहां के गांव समसोई में सड़क को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सपा नेता की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। गांव में एक सड़क बनाने का कार्य चल रहा है, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। यही विवाद इतना बढ़ गया कि बन्दूकें निकल आईं। इस दौरान मौके पर मौजूद सपा नेता छोटे लाल दिवाकर और उसके बेटे को गोली मार दी गई।
पढि़ए-आश्रम में महिलाओं को बनाया कैदी, पुजारी और उसके सहयोगी करते थे दुष्कर्म
आरोपी जब गोलीबारी कर रहे थे तो उस समय वहां बहुत लोग मौजूद थे। लोगों ने इस घटना का वीडियो फोन में शूट कर लिया। इस वीडियो में आरोपी गोली मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन हत्या के मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सपा नेता छोटे लाल विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी रहे हैं। पत्नी फिलहाल ग्राम प्रधान हैं।
#Sambhal– Óñ©Óñ¬Óñ¥ Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥ ÓñòÓñ¥ ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓, Óñ░Óñ¥ÓñçÓñ½Óñ▓ Óñ©ÓÑç ÓñùÓÑïÓñ▓ÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓ÓÑñ @Virendrauptv pic.twitter.com/XyEDrmDAvg
— Óñ¡Óñ¥Óñ░Óññ Óñ©Óñ«Óñ¥ÓñÜÓñ¥Óñ░ (@bstvlive) May 19, 2020