दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए रेप के गंभीर आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए रेप के गंभीर आरोप

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। पुलिस ने उन्हें एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के आधार पर अरेस्ट कर लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा करके उनके साथ बलात्कार किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वे दोनों पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकिन पिछले साल से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और अभिषेक ने अचानक दूरियां बना लीं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो पोरेल ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हाईकोर्ट के आदेश पर दम दम इलाके से हुई गिरफ्तारी

इस हाई-प्रोफाइल मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। अदालत द्वारा गिरफ्तारी का आदेश जारी होने के बाद पुलिस टीम ने अभिषेक पोरेल को दम दम इलाके में स्थित इमामी सिटी से हिरासत में ले लिया। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद से ही मामले की गहन जांच चल रही थी।

BNS और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। फिलहाल पुलिस इस मामले के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों को खंगाल रही है। दूसरी तरफ, पुलिस की गिरफ्त में आए क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे इन सभी सनसनीखेज आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज किया है।