सनी लियोनी ने ढूंढी ऐसी जगह, जहां ‘लोगों से दूर’ रहकर कर सकेंगी ये काम

img
अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में लॉकडाउन के बीच 10 मई को वह मुंबई से अपने पति डेनियल और तीनों बच्चों निशा, नूह और अशर के साथ अमेरिका गई थी। सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ काफी खुश हैं। सनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने बच्चों और पति के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही हैं। दरअसल सनी कोरोना के दहशत के माहौल से अपने बच्चों को दूर रखना चाहती थी। अमेरिका जाने के बाद सनी ने अपने बच्चों को भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर रखा है।
वह अपना पूरा टाइम बच्चों के साथ घर पर ही बिता रही थी। वहीं अब सनी ने अपने बच्चों के लिए एक ऐसी जगह ढूंढ निकाली हैं जहां बच्चे भीड़ से दूर रह कर आराम से मस्ती कर सके। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हए लिखा-‘एक ऐसी जगह को खोजना, जहां पर बच्चों को लोगों से दूर रखा जा सके, ये करना बहुत मजेदार रहा।’ इसके साथ ही सनी ने बताया कि उनके पति ने ये जगह खोजी है। लेक बलबोआ।
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। सनी ने 2017 में 21 महीने की बच्ची निशा को गोद लिया था और एक साल बाद साल 2018 में एक्ट्रेस सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों नूह और अशर की मां बनी। सनी जल्द ही संतोष नायर निर्देशित  मलयालम फिल्म ‘रंगीला’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सनी लियोनी कोका कोला और हेलेन नाम की फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सनी को पिछली बार फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में देखा गया था।
Related News