img

सुपरमून (ब्लू मून) को हॉलीवुड फिल्मों और प्राचीन कथाओं ने कुछ भयानक ही रुप दे दिया है। मगर सच तो यह है कि इस खगोलीय घटना को दुनियाभर में हजारों लोग देखना चाहते हैं। अगस्त 2023 में दो बार यह अनोखा सुपरमून दिखाई देगा। सिर्फ इतना ही नहीं साल 2023 में यह खगोलीय घटना चार बार होनी है। ऐसे में अगर आपके मन में भी सुपरमून को लेकर सवाल उमड़ रहे हैं तो उन्हीं सवालों का जवाब देने जा रही है हमारी ये खबर।

क्या है सुपरमून?

सुपरमून चांद से जुड़ी एक बेहद दुर्लभ घटना होती है, जिसे आप साल में सिर्फ दो या तीन बार ही देख सकते हैं। सुपरमून जिस दिन होता है, उस दिन चंद्रमा का आकार आम दिनों से कहीं ज्यादा बड़ा दिखता है। सुपरमून दो अलग अलग खगोलीय प्रभावों का संयोजन है। जब सूरज की पूरी रोशनी के साथ चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक गुजरता है तो वह हमें विशाल और भव्य रूप में दिखाई देता है। इसी घटना को हम पूर्ण चंद्रमा या सुपरमून कहते हैं। यह स्थिति तब आती है जब रोशनी से चमकता हुआ फुल मून पृथ्वी से लगभग 2,00,024865 मील के दायरे में आ जाता है।

अगस्त के महीने में दो सुपरमून देखने का मौका मिलेगा। पहला 1 अगस्त को दिखेगा तो दूसरा 30 अगस्त की रात को। पहली तारीख को दिखने वाला मून। आम दिनों से आकार में कहीं ज्यादा बड़ा दिखेगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन चांद पृथ्वी से सिर्फ 3,00,057530 किलोमीटर दूरी पर होगा। इसीलिए इसे सुपरमून कहा जा रहा है। वहीं 30 अगस्त के दिन चांद पृथ्वी से और नजदीक आ जाएगा और बीच का फासला सिर्फ 3,00,057344 किलोमीटर रह जाएगा। एक ही महीने में यह दूसरा फुल मून होगा, इसलिए इसे ब्लू मून कहा जाता है। इस साल चार सुपरमून हैं। 

--Advertisement--