Surya Grahan 2022: आखिरी सूर्य ग्रहण पर बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए खड़ी होगी मुश्किल

img

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगने जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। जबकि गोवर्धन पूजा ग्रहण के दूसरे दिन की जाएगी। ज्योतिषी बता रहे हैं कि सालों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसमें सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) के दिन पहले दीपावली और अगले दिन गोवर्धन पूजा होगी। वैज्ञानिक बता रहे हैं कि हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही यहां त्योहारों पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। वहीं ये ग्रह कई राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव भी डालेगा। ग्रहण लगना ज्योतिषीय और खगोलीय दोनों ही दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) कुछ राशियों के लिए अशुभ फल देने वाला साबित होगा। ऐसे में ग्रहण के दौरान इन राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइये जानते हैं वे कौन-कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

साल का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) वृषभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। ग्रहण के दौरान इन राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इन्हें अपने खानपान पर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही धन हानि की भी आशंका बनी रहती है। ग्रहण के दौरान किसी प्रकार का लेन-देन और निवेश करने से दूर रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) शुभ फलदायी नहीं होगा। आपको अनावश्यक खर्चों की वजह से धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी समय अनुकूल नहीं रहेगा। अनबन होने की आशंका है।

तुला राशि

तुला राशि वाले पर पहले से ही शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में सूर्य ग्रहण इन राशि के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। इस दौरान मन अशांत और भयभीत रहेगा। ऐसे में किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। (Surya Grahan 2022)

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ साबित नहीं होगा इनकी आय में कमी आएगी जिससे आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।(Surya Grahan 2022)

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) का समय और सूतक

सूर्य ग्रहण मंगलवार 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 04:23 बजे से शुरू होकर शाम 06:25 बजे तक रहेगा। ज्योतिषी बता रहे हैं कि ग्रहण का मध्यकाल 05:28 बजे और मोक्ष 06:25 बजे होगा। सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।(Surya Grahan 2022)

Uttar Pradesh: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज, 10 विभाग मिलकर करेंगे काम

Bharat Jodo Yatra राहुल ने जाना कोरोना पीड़ित परिवारों का हाल, मोदी से की ये अपील

Related News