सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर इस जगह दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए वजह

img

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में हर दिन एक अन्य खुलासा हो रहा है. आपको बता दें कि इसी बीच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार के मुजफ्फपरपुर में एक और परिवाद दायर किया गया है। शनिवार को मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।

यह परिवाद पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने दर्ज कराया है। इस मामले में 24 जून को सुनवाई होगी। यह मामला 420 और 306 धारा के तहत दर्ज किया गया है। परिवाद में दर्ज कराने वाले कुंदन कुमार ने एक अखबार से बातचीत में आरोप लगाया कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने साजिश के तहत सुशांत सिंह राजपूत को प्रेमजाल में फंसाया था।

वहीँ इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का सहारा लेकर कई तरह के लाभ लिए। इस रिश्ते को सुशांत वास्तविक रिश्ता मान चुके थे। जबकि रिया पूरी तरह से उनका इस्तेमाल कर रही थी।कुंदन कुमार का आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत ने घरवालों से बात करके रिया चक्रवर्ती से शादी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन इसी बीच रिया ने सुशांत से रिश्ता खत्म कर लिया था।

गौरतलब है कि इतना ही नहीं रिया इस बीच सुशांत को कभी कभी फोन करके उकसाती भी थी, जिससे सुशांत डिप्रेशन में चले गए और सुसाइड जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए। कुंदन कुमार ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत पूरी तरह से रिया चक्रवर्ती के जाल में फंस कर अपनी जान गंवा बैठे।

सुशांत सिंह राजपूत के कजिन भाई पन्ना सिंह ने बताया कि इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की शादी होने वाली थी। घटना के बाद जब सुशांत के पिता और बहनें मुंबई पहुंची तो रिया उनसे मिलने भी गई थीं। एक एजेंट ने बताया है कि रिया और सुशांत साथ में घर तालश रहे थे। इस मामले में मुंबई पुलिस भी रिया से पूछताछ कर सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम सन्देश, कहा जो जोड़े और साथ रखे, वही योग है

Related News