युवती ने शादी के तीसरे महीने दिया बच्‍चे को जन्‍म, परेशान पति ने उठाया यह कदम

img

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे महीने में ही बच्‍चे को जन्‍म दे दिया जिससे पति समेत ससुराली जन परेशान हो गए। हालाँकि पति को पत्नी पर पहले से शक होने लगा था लेकिन जब डॉक्टर ने कन्फर्म किया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी।

cheating

दरअसल पत्‍नी के शारीरिक बदलावों को देखकर पति ने कई बार उससे सवाल किया तो पत्‍नी ने कुछ दिनों तक गैस से पेट फूलने की बात कही और हकीकत छिपाती रही। पत्नी के शारीरिक बदलाव की देखकर पति बेहद चिंतित था और वह उसे डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने युवती का जब अल्‍ट्रासाउंड कराया तब पता चला की वह गर्भवती है। मामला खुलने के बाद पति अपनी पत्‍नी के साथ उसके मायके वालों पर भी धोखा देने का आरोप लगाने लगा।

जानकारी के अनुसार लोहियानगर की लड़की और मोहननगर के इस लड़के की शादी इसी वर्ष 18 मार्च को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही लड़की का पेट फूलने लगा। इस पर पति ने पूछा तो पत्‍नी ने कह दिया कि उसे गैस की दिक्कत है। इसी वजह पेट फूल रहा है। पत्‍नी के इस जवाब पर पति ने भरोसा कर लिए और कुछ दिनों तक मामले को टाल दिया। महिला थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे पति ने कहा शादी के एक महीने बाद ही पत्‍नी ने उससे बताया कि वह गर्भवती हो गई है।

इस सूचना पर वह खुश था। उस दौरान कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी। घर से बाहर निकलना खतरनाक था। सो, पति ने वीडियो कॉल के जरिए डॉक्‍टर से सम्‍पर्क किया। डॉक्‍टर ने जो दवाइयां बताईं पति वही दवाइयां पत्‍नी को देने लगा। 25 जून को वह पत्‍नी को लेकर एक क्लीनिक पहुंचा। वहां चेकअप के बाद डॉक्‍टर ने बताया कि उसकी पत्‍नी आठ महीने से अधिक समय की गर्भवती है। डॉक्‍टर ने बताया कि डिलीवरी कभी भी हो सकती है।

डॉक्‍टर की बात सुनकर पति चकरा गया। उस दिन तक उसकी शादी को करीब तीन महीने ही हुए थे। पति ने इस पर पत्‍नी से सवाल किया और बवाल मचाने लगा। पति के बवाल मचाने पर पत्‍नी अपने माता-पिता को बुलाकर मायके चली गई। वहां 26 जून को महिला ने एक बेटे को जन्‍म दिया।

Related News