छात्र और देश हित में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अतुलनीय योगदान : महेन्द्र प्रताप सिंह

img
फतेहपुर, 01 अक्टूबर यूपी किरण। छात्र व देश हित में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का योगदान अतुलनीय है। संगठन के कार्यकर्ता देश प्रेम और युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जगाने में समर्पित भाव से काम करते हैं। यह संगठन प्रारंभ से ही सराहनीय कार्य करता आ रहा है।
         
उक्त विचार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतेहपुर की नगर इकाई द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है
प्रदेश मंत्री तरुण बाजपेई ने कहा, विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अपने उद्भव से लेकर आज तक विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण को ध्येय मानकर सक्रिय है। शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ यह संगठन राष्ट्र की एकता व अखंडता को खतरा पहुंचाने वाले गद्दारों के खिलाफ भी संघर्ष करता है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा व नए भारत के निर्माण को गति मिलेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने लक्ष्य को ध्येय मानकर आगे बढ़े।
इस अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 35 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पटेल इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत व संचालन यशस्वी दीक्षित ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रो. रिंकू मौर्या, नगर मंत्री गौरव शुक्ला, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य शिवम गुप्ता, अंकित जायसवाल, राजन अवस्थी, जिला कार्यालय मंत्री अभिषेक, आदित्य दीक्षित, सूर्या पाठक, आयुष, विनायक, अभिनव शुक्ला, दीपक सोनी, सुष्मिता कश्यप, शुभम पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Related News