
राजस्थान। राजस्थान के भरतपुर में एक महिला द्वारा कोचिंग संचालक की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला ने कोचिंग संचालक पर छेड़छाड और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पिटाई करने के बाद महिला और उसके परिजन उसे स्थानीय थाने ले आये और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला राजस्थान के डीग कस्बे का है। यहाँ अमरजीत सिंह नामक एक व्यक्ति कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी चलाता है। उसकी लाइब्रेरी में कस्बे की ही एक विवाहित महिला पढ़ाई करने के लिए आती है। महिला का आरोप है कि कोचिंग संचालक उसे कई दिनों से अश्लील मैसेज भेज रहा था। महिला ने बतया कि कोचिंग संचालक ने एक दिन वाई फाई कनेक्ट करने के बहाने महिला को अपने ऑफिस में बुला लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो संचालक वहां से भागने लगा।
घटना की सूचना महिला ने तुरंत अपने परिजनों को दे दी। मौके पर पहुंचे परिजन कोचिंग संचालक पिटाई करते हुए थाने तक ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वहां मौजूद कई लोगों ने संचालक की पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना को लेकर डीग थाने के एएसआई भवानी सिंह ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की बस स्टैंड के निकट झगड़ा हो रहा है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसे पता चला किए एक कोचिंग संचालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की है जिस पर उन्होंने उसकी पिटाई की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और केस की पूरी छानबीन की जा रही हैं।
--Advertisement--