Lucky Plants: घर में ये 5 पौधे लगाने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी, बस ये एक गलती ना करें

img

Lucky Plants वास्तु शास्त्र कहता है कि प्रत्येक घर में पौधे लगाने चाहिए यह बहुत ही शुभ होता है। आम तौर पर लोगो को यही बात पता होती है कि यदि घर में मनीप्लांट (money Plants) लगाया जाये तो इस घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।लेकिन मनीप्लांट (money Plants) के अलावा भी ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिन को घर मे या घर के आस-पास लगाने से आपके घर मे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यह Plants न केवल घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने मे और आपके घर की शांति को बनाते हुए घर की सुख-समृद्धि मे अपना सहयोग तो देता ही है बल्कि इनको लगाने से घर भी बहुत खुबसूरत दिखता है। यह ऐसे Plants होते है जिनको अपने garden या घर के गमले मे भी आसानी से लगाया जा सकता है।

पौधे

पाना चाहते हैं हर कष्ट से मुक्ति तो हर सोमवार को करें Shiv Chalisa का पाठ

1• अनार का पौधा- अनार जो एक प्रकार का फल होता है ना केवल स्वाद के लिए स्वास्थ्य के हिसाब से भी यह बहुत अच्छा होता है यदि बात वास्तु-शास्त्र की करे तो इनके अनुसार अनार का plant आर्थिक तौर पर इंसान को समृद्ध बनाता है। यह माना जाता है कि यह plant घर के सामने लगाने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति जलदी मिल जाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह plant लगाते समय व्यक्ति को इसे लगाने का दिशा का ध्यान रखना चाहिए और इस plant को लगाने समय यह हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि यह घर के आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर में न लगायी जाये।

2• बांस का पौधा- वास्तु शास्त्र मे घर के सामने मे बांस के पौधे का होना बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से यदि इस plant को घर के ईशान कोण की ओर मतलब कि उत्तर-पूर्व दिशा की ओर या फिर उत्तर दिशा में लगाया जाए तो घर में बरकत होती है या साफ लफजो मे बोला जाये तो पैसों की बरसात होती है। माना जाता है कि जिस घर के सामने भी यह plant होता है उस घर मे कभी आर्थिक तंगी नही होती है।

3• दूब का पौधा- यह एक ऐसा plant है जो कही भी कभी भी अपने आप ही उग जाता है। वास्तु-शास्त्र कहता है कि यह plant यदि आप अपने गार्डन या घर के सामने कही भी उगा लेंते है तो जीवन में आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती है ।साथ ही साथ यह plant संतान प्राप्ति मे भी बहुत मदद करता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार इस Plants को घर मे या पिर घर के सामने लगाने से घर में सदैव सुख-शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है।

4• बेल का पौधा- वास्तु शास्त्र में बेल के पेड़ को भी बहुत शुभ माना गया है। हिंदु धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से बेल के पेड़ में स्वयं भगवान भोलेशंकर का निवास होता है। और यह plant जिस भी व्यक्ति के घर के द्वार पर लगा होता है उस घर पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।उस घर मे कभी भी आर्थिक तंगी और कंगाली नहीं आती है। इस plant को लगाने से आपके धन के भंडार सदैव भरे रहते है। और खर्चों के बोझ से भी कभी आपके घर का बजट नहीं बिगड़ता है।

5• हल्दी का पौधा-हिंदु धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हल्दी का प्रयोग मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा में  किया जाता है। साथ ही साथ हल्दी मे औषधीय गुण भी होता है जिसके कारण वह चमत्कारी पौधा भी माना जाता है। वैदिक शास्त्र व वास्तु-शास्त्र के अनुसार इस plant को घर में उगाने से घर की सुख समृद्धि बढ़ती है। साथ ही साथ नियमित रूप से इस plant की पूजा करने से भगवान विष्णु सारी मनोकामनाएं पूरी करते है।

इसके अलावा कुछ plants और भी होते है जैसे शमी का plant । हिंदु धर्म मे यह माना जाता है कि शनिवार के दिन शमी के plant मे सरसों के तेल का दीपक जला ने से भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही साथ घर सदैव धन धान्य से भरा हुआ रहता है। कोई भी विपत्ति जातक के ऊपर नही आती क्योकि उस पर भगवान शनि देव का आर्शीवाद होता है। शमी के plant के साथ साथ एक और पौधा है जिस का महत्व हिंदू धर्म शास्त्र मे बहुत ही महत्वपूर्ण और फलदायक बताया गया है। यह plant तुलसी का है। यह plant easily सभी हिंदू घरो मे आसानी से दिखाई दे जाता है। माना जाता है कि इस plant मे स्वयं माता लक्ष्मी का वास होता है। इस plant के बारे मे यह भी कहा जाता है की इस plant मे इतनी शक्ति व क्षमता होती है कि घर मे उपस्थित सभी नकरात्मक शक्ति व ऊर्जा को  यह सकरात्मक ऊर्जा मे परिवर्तित कर सकती है। आयुर्वेद की बात करे तो यह plant औषधीय गुणो से भी युक्त होती है। इस plant के पत्तो को काढा बनाने मे इस्तेमाल किया जाता है जिस से सर्दी खांसी जुकाम आसानी से समाप्त हो जाते है। परंतु ऐसे बहुत सारे लोग होते है जिनको यह पता नही होता है कि इस plant को भी घर मे लगाने के  लिए इसका एक निश्चित स्थान होता है। यदि आप इस plant को भूलवश किसी ओर दिशा मे लगा देते है तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड सकता है।एक और plant होता है जिसे  क्रासुला का plant कहते है इस plant के पत्ते बहुत फैलावदार होते है इस Plant की पत्तियां चौड़ी चौडी होती हैं और इन को हाथ लगाने से मखमल जैसा एहसास होता है। इस plant की पत्तियाँ पूरी तरह से हरे रंग की नही होती है इस plant की कुछ पत्तियां पीले रंग की भी होती है। यह दोनों रंगों की मिश्रित पत्तियां होती हैं। साथ ही साथ इस plant के पत्ते अन्य plants की पत्ते की तरह कमजोर नहीं होते है जो हाथ लगाते ही मुड़ अथवा टूट जाते है। यदि बात देखभाल की जाये तो यह भी मनी प्लांट की भांति ही उगते है।और वास्तु-शास्त्र के अनुसार घर मे भी मनीप्लांट की तरह ही घर मे सुख समृद्धि लाते है।

Monkeypox in Hindi: सावधान! अगर आपको भी हैं ऐसे लक्षण तो हो सकता है मंकीपॉक्स

Related News